सीएम के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक किए जाने के मामले में पटना साइबर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित फेसबुक आईडी के संचालक सह उपयोगकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है..

सीएम के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस की बड़
सीएम के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : अनिल कुमार

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में पटना साइबर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित फेसबुक आईडी के संचालक सह उपयोगकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग की जानकारी सामने आने के तुरंत बाद पटना साइबर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। प्राथमिक जांच के दौरान संबंधित पोस्ट और फेसबुक पेज की संदिग्ध गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके पश्चात पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए विधि-सम्मत प्राथमिकी दर्ज कराई।


Diarch GO

पेज संचालक और पोस्टकर्ता की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल

साइबर थाना पुलिस अब इस फेसबुक पेज के संचालक और पोस्ट करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान के लिए विस्तृत तकनीकी जांच में जुट गई है। इसके तहत संबंधित फेसबुक आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस, लॉग-इन डिटेल्स तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों को गहनता से खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह टिप्पणी किस लोकेशन और किस डिवाइस से अपलोड की गई थी।


संवैधानिक पदों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए साइबर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ अभद्र, आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली टिप्पणियां करने वालों पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


NSIT
Nsmch

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज

फिलहाल पटना साइबर थाना पुलिस डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित कर आगे की अग्रतर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर विशेषज्ञों की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन और पहचान स्थापित कर जल्द ही आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 


अनिल की रिपोर्ट