LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना में STF और गांधी मैदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी हत्या के फरार आरोपी को दबोचा

पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना की गांधी मैदान थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से 25 हजार के इनामी फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.....

पटना में STF और गांधी मैदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार
25 हजार का इनामी कुख्यात रौनक गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Patna : पटना पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने STF के सहयोग से 25 हजार रुपये के इनामी फरार अपराधी को राजधानी के बेउर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या कांड संख्या 835/23 में चल रहा था फरार

Diarch GO

पकड़े गए शातिर अपराधी की पहचान रौनक सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रौनक सिंह गांधी मैदान थाना कांड संख्या 835/23 (धारा 302 - हत्या) के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और STF लगातार प्रयासरत थी।


STF के विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

बिहार पुलिस द्वारा सूचीबद्ध (Listed) किए गए फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत STF को आरोपी के बेउर इलाके में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद गांधी मैदान थाना पुलिस और STF की टीम ने बेउर में छापेमारी कर रौनक सिंह उर्फ बिट्टू को धर दबोचा।

NSIT
Nsmch


गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


अनिल की रिपोर्ट