LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्लेटफॉर्म 4/5 से 9 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के फोन बरामद

पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्लेटफॉर्म 4/5 से
पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रेल थाना पटना जंक्शन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पटना जंक्शन परिसर से 9 शातिर मोबाइल चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी के 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


ROB के नीचे से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के पश्चिमी छोर पर स्थित आरओबी (ROB) के नीचे कुछ संदिग्ध युवक मोबाइल चोरी की नीयत से एकत्रित हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर मौके से 9 अभियुक्तों को धर दबोचा।

Diarch GO


मामला दर्ज कर कोर्ट में पेशी की तैयारी

तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 9 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। इस संदर्भ में रेल थाना पटना जंक्शन में कांड संख्या 469/26 (दिनांक 21.08.2026) दर्ज कर लिया गया है। 


पुलिस सभी अभियुक्तों को कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अग्रिम न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।

NSIT
Nsmch

रंजीत की रिपोर्ट