जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का पटना तक होगा विस्तार! 3 घंटे 5 मिनट में पूरा होगा सफर

प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस हावड़ा से रात 9:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 6:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी। पांच मिनट बाद यानी 6:45 बजे यह पटना के लिए रवाना होगी। सुबह 9:50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

Jamalpur-Howrah Super Express
Jamalpur-Howrah Super Express- फोटो : news4nation

Jamalpur-Howrah Super Express : पूर्व बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जमालपुर और हावड़ा के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेस को पटना जंक्शन तक विस्तारित करने की तैयारी तेज हो गई है। पूर्व रेलवे ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन का परिचालन पटना से शुरू किया जा सकता है। ट्रेन के विस्तार से धरहरा, अभयपुर और किऊल के यात्रियों को पटना के लिए सीधी रेल सेवा मिलने की उम्मीद है।


मौजूदा रैक का होगा बेहतर इस्तेमाल

रेलवे के अनुसार, सुपर एक्सप्रेस का रैक जमालपुर में लंबे समय तक खड़ा रहता है। इसी संसाधन का बेहतर उपयोग करने के उद्देश्य से ट्रेन को पटना तक चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सदस्य आशुतोष कुमार ने भी रेल मंत्रालय के समक्ष ट्रेन के विस्तार का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि इससे रेलवे के उपलब्ध संसाधनों का अधिक प्रभावी इस्तेमाल होगा और यात्रियों को पटना के लिए एक अतिरिक्त सीधी रेल सेवा मिल सकेगी।

Diarch GO


क्या होगी प्रस्तावित टाइमिंग?

रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस हावड़ा से रात 9:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 6:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी। पांच मिनट बाद यानी 6:45 बजे यह पटना के लिए रवाना होगी। प्रस्तावित समय के अनुसार ट्रेन धरहरा, अभयपुर और किऊल होते हुए सुबह 9:50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यानी जमालपुर से पटना के बीच करीब 3 घंटे 5 मिनट का सफर तय करेगी।


वापसी में ट्रेन संख्या 13072 पटना जंक्शन से शाम 5:20 बजे रवाना होगी। इसका किऊल पहुंचने का प्रस्तावित समय शाम 7:10 बजे है। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन 7:15 बजे जमालपुर के लिए रवाना होगी और रात 8:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी। इसके बाद मौजूदा समय के अनुसार रात 8:30 बजे हावड़ा के लिए रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:35 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव है।

NSIT
Nsmch


भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी के समय में भी बदलाव

इसी के साथ ट्रेन संख्या 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक ट्रेन भागलपुर से सुबह 5:25 बजे की जगह 5:40 बजे रवाना होगी। जमालपुर में इसका नया प्रस्तावित समय 6:58 बजे होगा, जबकि वर्तमान समय 6:43 बजे है। इसी तरह किऊल में ट्रेन सुबह 8:20 बजे के बजाय 8:33 बजे पहुंचेगी। किऊल से पांच मिनट बाद रवाना होकर ट्रेन दोपहर 12:50 बजे दानापुर पहुंचने का प्रस्ताव है।


हालांकि, दोनों ट्रेनों की प्रस्तावित टाइमिंग और विस्तार रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ही लागू होंगे। मंजूरी मिलने पर पूर्व बिहार के यात्रियों को पटना और अन्य प्रमुख शहरों के बीच आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।