LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

'जुबान पर लगाम लगाएं गिरिराज सिंह', कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन का भड़के- बयानबाजी छोड़कर जनहित पर ध्यान दें

बिहार कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने गिरिराज सिंह से अपील की कि वे बयानबाजी की राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें।

Giriraj Singh /Snehashish Vardhan
Giriraj Singh /Snehashish Vardhan- फोटो : news4nation

 Bihar News :  बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को उलूल-जुलूल बयानबाजी कर राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश बंद करनी चाहिए।


डॉ. वर्धन ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि वे सोच-समझकर बयान दें और समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करने वाली भाषा से बचें। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह आए दिन विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास करते हैं।

Diarch GO


बिहार कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने गिरिराज सिंह से अपील की कि वे बयानबाजी की राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द में विश्वास करती है तथा किसी भी नेता को राजनीतिक लाभ के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए।

NSIT
Nsmch


नरोत्तम की रिपोर्ट