LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

मंत्री नीतीश मिश्रा के सामने भारी बवाल, टाउनशिप योजना पर भड़के किसान, तीखी नोकझोंक

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डेवलपमेंट प्लान 2047 का उद्देश्य पटना के आसपास सुनियोजित तरीके से नए शहरी क्षेत्र का विकास करना है। अब इसे लेकर किसानों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है.

 Argument with Nitish Mishra
Argument with Nitish Mishra- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार सरकार के शहरी विकास, आवास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा के सामने शनिवार को पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डेवलपमेंट प्लान 2047 को लेकर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लैंड पूलिंग के मुद्दे पर आयोजित बैठक में किसानों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति कुछ देर के लिए झड़प तक पहुंच गई।


किसानों का आरोप है कि टाउनशिप के लिए उनकी जमीन बिना सहमति के लेने की कोशिश की जा रही है। किसानों ने कहा कि उन्हें लैंड पूलिंग की प्रक्रिया और जमीन के बदले मिलने वाले लाभ को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बैठक के दौरान किसानों ने अपनी आपत्तियां अधिकारियों के सामने रखीं और जमीन लेने की प्रक्रिया का विरोध किया।

Diarch GO


क्या है टाउनशिप डेवलपमेंट प्लान 2047?

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डेवलपमेंट प्लान 2047 का उद्देश्य पटना के आसपास सुनियोजित तरीके से नए शहरी क्षेत्र का विकास करना है। इसके तहत आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ सड़क, परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और अन्य आधुनिक शहरी सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है। योजना के लिए लैंड पूलिंग के जरिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।


बैठक में किसानों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों का विरोध नहीं है, लेकिन जमीन लेने से पहले उनकी सहमति, उचित प्रक्रिया और मुआवजे या मिलने वाले लाभ को लेकर स्पष्टता जरूरी है। किसानों के विरोध के बाद अधिकारियों ने उनकी आपत्तियों को सुना। हालांकि, बैठक के दौरान हुए हंगामे से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

NSIT
Nsmch