LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

दानापुर में 240 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, झखड़ी महादेव मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

दानापुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन!गुप्त सूचना के आधार पर झखड़ी महादेव मंदिर के पास छापेमारी कर दानापुर पुलिस ने 240 ग्राम गांजा के साथ तस्कर पुटूसा साव को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया

Danapur Crime News
दानापुर में 240 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार- फोटो : news 4 nation

दानापुर पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 240 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय झखड़ी महादेव क्षेत्र निवासी पुटूसा साव के रूप में की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर मंदिर के पास छापेमारी 

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को झखड़ी महादेव मंदिर के पास बड़े पैमाने पर गांजा की खरीद-बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर दानापुर पुलिस ने मौके पर अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्कर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 240 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल

पुलिस ने बरामद गांजा को तुरंत जब्त कर लिया और आरोपी तस्कर को हिरासत में ले लिया। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई और कड़ी पूछताछ पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी 

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इलाके में नशे के कारोबार को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं, ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों को भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।