LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना में 'बंटी-बबली' तस्कर गिरोह का पर्दाफाश: ब्रह्मपुत्र मेल से 14.250 किलो गांजे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में NCB और पुलिस की संयुक्त टीम ने ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में छापेमारी कर फर्जी 'दंपति' बनकर तस्करी कर रहे एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनो पिछले 2 साल से इस कारोबार में लगे हुए थे.....

पटना में 'बंटी-बबली' तस्कर गिरोह का पर्दाफाश: ब्रह्मपुत्र मे
पटना में 'बंटी-बबली' तस्कर गिरोह का पर्दाफाश- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में NCB और पुलिस की संयुक्त टीम ने ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में छापेमारी कर फर्जी 'दंपति' बनकर तस्करी कर रहे एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 14.250 किलोग्राम गांजा बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में त्रिपुरा की एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।


गया का गौतम और त्रिपुरा की बंटी देव वर्मा गिरफ्तार

NCB के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के गया जिले के निवासी गौतम के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार महिला त्रिपुरा की रहने वाली बंटी देव वर्मा है। दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Diarch GO

पुलिस को चकमा देने के लिए बने 'बंटी और बबली'

पूछताछ में तस्करी के इस हाई-प्रोफाइल नेटवर्क का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौतम पिछले दो वर्षों से गांजा तस्करी के काले कारोबार में लगा हुआ था। वह ट्रेन के जरिए गुवाहाटी से गांजे की खेप लाकर पटना पहुंचाता था। प्रति ट्रिप उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। जांच एजेंसियों और पुलिस की नजरों से बचने के लिए महिला को इस नेटवर्क में शामिल किया गया था। दोनों आपस में पति-पत्नी (दंपति) बनकर सफर करते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो और आसानी से खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाई जा सके।


ब्रह्मपुत्र मेल में रंगे हाथों धराए

तस्करी की पुख्ता सूचना मिलने पर NCB टीम ने ब्रह्मपुत्र मेल में ही संदिग्धों को ट्रैक किया और ट्रेन के भीतर से ही गौतम को गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। उनके साथ मौजूद महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सरगना और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी हुई है।


अनिल की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch