LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Weather: बिहार में होगी तूफानी बारिश, इन 11 जिलों के लिए आंधी-वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने एक बार फिर मौसम का तल्ख रुप दिखने वाला है। बुधवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।...

Bihar Weather
बिहार में होगी तूफानी बारिश- फोटो : social Media

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने एक बार फिर मौसम का तल्ख रुप दिखने वाला है। बुधवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आसमान में घने बादलों की और तेज हवाओं की दस्तक के बीच लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

भारी बारिश के संभावित जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यानी मौसम का मिजाज कभी भी अचानक पलटकर मुश्किल खड़ी कर सकता है।राजधानी पटना भी इस मौसमसे अछूती नहीं रहने वाली है। यहां दिनभर काले बादलों का डेरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Diarch GO

20 अगस्त को पटना, नालंदा, गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, आरा और बक्सर में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली यानी वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

21 अगस्त को बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आंधी-तूफान और बिजली चमकने का खतरा रहेगा, हालांकि भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। लेकिन 22 और 23 अगस्त को कई जिलों में बहुत भारी बारिश की ‘रेड फाइल’ खुल सकती है।

NSIT
Nsmch

बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक 20 से 25 अगस्त के बीच पूरे बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में खराब मौसम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।