LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar weather: बिहार के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश, पटना का बदलेगा मौसम

Bihar weather: बिहार में मानसून एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। ....

Bihar weather
मौसम का बदलेगा मिजाज- फोटो : social Media

Bihar weather: बिहार में मानसून एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 28 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 10 जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को चंपारण और सीमांचल इलाके में भारी बारिश का अंदेशा है। इन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज तल्ख रह सकता है और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं रविवार को कैमूर, रोहतास और सीवान समेत कई जिलों में भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है।

Diarch GO

राजधानी पटना में भी मौसम का रुख बदलने वाला है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि करीब दो दिन बाद पटना में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान में मामूली गिरावट संभव है।

हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त रही। शुक्रवार को छिटपुट स्थानों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार में भी बादल बरसने के आसार बने हुए हैं।

NSIT
Nsmch

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 और 26 अगस्त को बेगूसराय, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, वैशाली तथा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आसपास के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है।

मौसम के इस बदले मिजाज के बीच अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त आर्द्रता करीब 85 प्रतिशत और दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत तक रह सकती है। इस दौरान पूर्वी दिशा से 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। खासकर बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अगले कुछ दिनों में बिहार के कई हिस्सों में मानसून की यह दस्तक गर्मी और उमस से राहत देने के साथ-साथ जलभराव और तेज बारिश की नई चुनौती भी पेश कर सकती है।