LATEST NEWS

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड वार्निंग

Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब पूरी तरह दिखाई देने लगा है। ...

Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 D
बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब पूरी तरह दिखाई देने लगा है। आसमान में घने बादलों के डेरे के बीच लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को बिहार के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर दो जिलों में रेड अलर्ट घोषित होने से प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।वहीं राजधानी पटना में तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी है।

सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, आसमानी आफत का खतरा

मौसम विभाग ने सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड अलर्ट जारी करते हुए बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

चार जिलों में ऑरेंज, 27 जिलों में येलो अलर्ट

बारिश और खराब मौसम को देखते हुए पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना समेत 27 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

इन जिलों में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

क्यों बिगड़ा बिहार का मौसम? जानिए वजह

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना अवदाब कमजोर होकर अब निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो रहा है। इसके साथ बिहार की ओर आ रही नमीयुक्त पूर्वी हवाओं के मिलने से बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। इसी मौसमी बदलाव का असर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच बिहार के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की भी आशंका है। यानी अगले कुछ दिनों तक लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं।

जलभराव से लेकर यातायात तक, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात और परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी भी चिंता का सबब बन सकती है।प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।