बिहार में बारिश के साथ आफत का अलर्ट, पटना समेत 38 जिलों के लिए चेतावनी जारी, सावन सोमवार पर छर से छाता लेकर जाना नहीं भूलें

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।

Bihar Weather
सावन सोमवार पर बदला बिहार का मौसम- फोटो : social Media

Bihar Weather: सावन की तीसरी सोमवारी पर आज बिहार के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की उम्मीद है, लेकिन कई इलाकों में मौसम का कहर भी देखने को मिल सकता है।

मौसम में इस बड़े बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बताया जा रहा है। यह सिस्टम पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तट के आसपास सक्रिय है। इसके साथ बना चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई वाले हिस्सों तक फैला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और मजबूत हो सकता है। इसके अलावा मॉनसून ट्रफ भी पूरी तरह सक्रिय है, जिसके असर से बिहार में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं।

Diarch GO

राजधानी पटना में 17 अगस्त को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। शहर के कुछ हिस्सों में एक-दो बार तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम के इस करवट से उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

NSIT
Nsmch

वहीं पश्चिमी चंपारण से लेकर किशनगंज तक कई जिलों में येलो अलर्ट है। इनमें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं।मौसम विभाग की चेतावनी के बीच लोगों से खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। खासकर बारिश और वज्रपात के दौरान बेवजह बाहर निकलने से बचना ही समझदारी होगी।