Bihar Bus Stand: बिहार के बस स्टैंडों की बदलेगा सूरत ,31 डिपो बनेंगे एयरपोर्ट जैसे स्मार्ट हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Bus Stand: बिहार में यात्रियों के सफर को बेहद सहूलियत भरा और आरामदायक बनाने के लिए राज्य सरकार (बीएसआरटीसी) ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। ...

Bihar to Build 31 Airport Like Bus Terminals on Gujarat Mode
बिहार के बस स्टैंडों की बदलेगा सूरत- फोटो : social Media

Bihar Bus Stand: बिहार में यात्रियों के सफर को बेहद सहूलियत भरा और आरामदायक बनाने के लिए राज्य सरकार (बीएसआरटीसी) ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन  के आर्थिक हालत को सुधारने और राजस्व बढ़ाने के लिए सूबे के 31 बस डिपो को गुजरात मॉडल की तर्ज़ पर अत्याधुनिक स्मार्ट ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा।इस महत्वाकांक्षी योजना को सम्राट चौधरी कैबिनेट से मुकम्मल मंज़ूरी मिल चुकी है। इसका मुख्य मकसद बस स्टैंडों को महज़बसों के ठहराव तक सीमित न रखकर उन्हें हवाई अड्डे जैसी सहूलियतों से लैस व्यावसायिक हब बनाना है।

इन बस टर्मिनलों के निर्माण के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को चुना गया है। यहाँ G+4 से लेकर G+6 (ज़मीन के अलावा 4 से 6 मंज़िला) की गगनचुंबी इमारतें बनाई जाएंगी। मुसाफ़िरों और कारोबारियों को एक ही अहाते  में शॉपिंग मॉल, होटल व फूड कोर्ट: एसी वेटिंग हॉल, नीचे चमचमाती टाइल्स और पंखों से लैस आधुनिक वेटिंग रूम्स के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स और रेस्टोरेंट की सुविधा होगी

Diarch GO

बस स्टैंडों की दुकानदारी और कमर्शियल स्पेस से होने वाली आमदनी को निगम और निजी भागीदार के बीच शेयर  किया जाएगा, जिससे इन टर्मिनलों की देख-रेख का ख़र्च निकलेगा। भविष्य में चलने वाली 400 ई-बसों के संचालन के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन, निरीक्षण पिट, एसटीपी (STP) और बैकअप पावर सिस्टम जैसी हाई-टेक तकनीक लगाई जाएगी

पटना, भागलपुर, नालंदा, गयाजी, मुंगेर और सहरसा जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक टूरिस्ट स्पॉट्स पर हाई-टेक बस स्टैंड बनने से देशी-विदेशी सैलानियों की आमद से आय बढ़ेगी।बस स्टैंड परिसर में करीब 100 से 150 दुकानें मौजूद होंगी, जिससे युवाओं के लिए स्वरोज़गार के नए दरवाज़े खुलेंगे। राज्य सरकार का यह ऐतिहासिक कदम न सिर्फ मुसाफ़िरों के सफ़र के अनुभव को नया आयाम देगा, बल्कि बिहार में रोज़गार और इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर की शुरुआत करेगा।

NSIT
Nsmch