LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में आया बिहार स्टेट बार काउंसिल, इस्तीफे की मांग को किया खारिज

Bihar News : लॉ छात्रों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से जुड़े हालिया विवाद के बीच बिहार स्टेट बार काउंसिल ने BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।

Bihar News : मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में आया बिहार स्टेट
मनन कुमार मिश्रा का समर्थन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : लॉ छात्रों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े हाल के विवाद को लेकर बिहार स्टेट बार काउंसिल ने बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। काउंसिल ने उनके इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुट्ठी भर लोग सोशल मीडिया के जरिये मिश्रा के खिलाफ पूरी तरह गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार स्टेट बार काउंसिल की 26 अगस्त, 2026 को हुई जनरल बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव संख्या- 141/2026 पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि लॉ छात्रों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित कुछ संवाद को लेकर हाल में विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसने काफी ध्यान आकर्षित किया। 

बाद में संबंधित कार्यवाही वापस लेकर बंद कर दी गई। बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने भी सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए लॉ छात्रों को किसी भी प्रकार से ठेस लगने के लिए माफी मांगी है। काउंसिल ने कहा है कि बार के सदस्यों, विशेषकर युवा अधिवक्ताओं को अपने विचार और चिंताएं व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। हालांकि, मतभेदों का समाधान संवाद और उचित संस्थागत मंचों के माध्यम से किया जाना चाहिए। 

Diarch GO

मौजूदा परिस्थितियों में मिश्रा द्वारा व्यक्त किए गए खेद और माफी को उसी भावना से स्वीकार किया जाना चाहिए, जिस भावना से उसे व्यक्त किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया कि बार हमेशा गरिमा, पारस्परिक सम्मान और मतभेदों के बाद आगे बढ़ने की भावना को महत्व देता रहा है। बिहार स्टेट बार काउंसिल ने मनन कुमार मिश्रा को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा है कि वे बिहार बार काउंसिल का बीसीआई में प्रतिनिधित्व करते हैं।

काउंसिल ने मिश्रा के इस्तीफे की मांग को भी पूरी तरह खारिज कर दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि मुट्ठी भर लोगों द्वारा की जा रही इस्तीफे की मांग का कोई औचित्य नहीं है और सोशल मीडिया के माध्यम से मिश्रा के विरुद्ध एक गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार स्टेट बार काउंसिल ने कानूनी पेशे और विधि शिक्षा के विकास में मिश्रा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि काउंसिल उनके प्रयासों को पूरी तरह स्वीकार और सम्मान करती है। प्रस्ताव के माध्यम से काउंसिल ने मिश्रा के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त की है।

NSIT
Nsmch