LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मनचलों को सबक सिखाएंगी पुलिस दीदी, अभया ब्रिगेड को मिली 4700 स्कूटी-मोटरसाइकिल, DGP विनय कुमार का बड़ा आदेश

बिहार के DGP विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड को 4,700 स्कूटी और मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं।

Bihar Police Abhaya Brigade
Bihar Police Abhaya Brigade - फोटो : news4nation

Bihar Police : रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड को 4,700 स्कूटी और मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार की ओर से इसके लिए कुल 66.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इनमें 1,500 स्कूटी और 3,200 मोटरसाइकिल शामिल हैं।


बिहार के DGP विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस में करीब 40 हजार महिला पुलिसकर्मी योगदान दे चुकी हैं, प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं और अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। अब उन्हें दोपहिया वाहन उपलब्ध कराकर महिला सुरक्षा से जुड़े इलाकों में प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी।

Diarch GO


DGP ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कैंपस के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। छात्राओं के स्कूल-कॉलेज पहुंचने और छुट्टी के समय महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती होगी। इसके अलावा बाकी समय में भी आसपास के इलाकों में लगातार गश्त की जाएगी।


उन्होंने बताया कि करीब 4,700 स्कूटी और मोटरसाइकिलें विभिन्न जिलों के लिए रवाना की जा रही हैं। हर जिले में स्थानीय जरूरत के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और गली-मोहल्लों में महिला पुलिसकर्मियों की पेट्रोलिंग बढ़ाना है। खासकर ऐसे संकरे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में, जहां बड़े पुलिस वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते, वहां महिला पुलिसकर्मी स्कूटी और बाइक के जरिए तेजी से पहुंच सकेंगी।

NSIT
Nsmch


DGP के मुताबिक, ‘पुलिस दीदी’ अभया ब्रिगेड महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है। इसका मकसद महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देना और किसी घटना की स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है। सरकार की इस पहल से मनचलों और महिलाओं को परेशान करने वालों पर भी पुलिस की सीधी नजर रहेगी।

नरोत्तम की रिपोर्ट