LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए वोट का नियम

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आम विधानसभा या लोकसभा चुनावों की तरह सभी मतदाता वोट नहीं डाल सकते। इसके लिए निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले नागरिकों को विशेष रूप से आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना पड़ता है।

Bihar MLC Election 2026
Bihar MLC Election 2026- फोटो : news4nation

Bihar MLC Election :  बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी कम है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में तो महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी महज 23.78 प्रतिशत है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से ढाई गुने से अधिक है। इन आठ सीटों पर कुल 5,32,847 मतदाता उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को होना है।

निर्वाचन आंकड़ों के अनुसार, चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4,92,594 मतदाता हैं, जबकि चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 40,253 मतदाता पंजीकृत हैं। इस चुनाव में आम मतदाता वोट नहीं डाल सकते। मतदान का अधिकार केवल उन्हीं नागरिकों को है, जिनका नाम संबंधित स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है।

स्नातक सीटों पर 3.55 लाख पुरुष मतदाता

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,55,522 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,37,038 है। इसके अलावा 34 थर्ड जेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। चार स्नातक सीटों में तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 1,43,988 मतदाता हैं। इनमें 97,998 पुरुष, 45,970 महिलाएं और 20 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,34,072 मतदाता हैं। इनमें 1,01,056 पुरुष, 33,013 महिलाएं और तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दरभंगा स्नातक सीट पर कुल 1,26,951 मतदाता हैं, जिनमें 90,006 पुरुष, 36,938 महिलाएं और सात थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। यहां 66,462 पुरुष, 21,117 महिलाएं और चार थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

NSIT
Nsmch

शिक्षक सीटों पर सिर्फ 23.78 प्रतिशत महिलाएं

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी और कम है। इन चार सीटों पर 30,677 पुरुष और 9,573 महिला मतदाता हैं। इनके अलावा तीन मंगलामुखी मतदाता पंजीकृत हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 11,719 मतदाता हैं। इनमें 8,413 पुरुष और 3,306 महिलाएं हैं। सारण शिक्षक सीट पर 10,748 मतदाता हैं, जिनमें 8,799 पुरुष और 1,949 महिलाएं शामिल हैं।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,026 मतदाता हैं। इनमें 6,958 पुरुष और 2,068 महिलाएं हैं। तिरहुत शिक्षक सीट पर कुल 8,760 मतदाता हैं, जिनमें 6,507 पुरुष, 2,250 महिलाएं और तीन मंगलामुखी मतदाता शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलामुखी मतदाता केवल तिरहुत सीट पर दर्ज हैं।

मतदान हेतु पहचान 

मतदान के दिन वोट डालने के लिए मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पहचान पत्र (वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या विश्वविद्यालय की मूल डिग्री आदि) होना चाहिए।

हर चुनाव से पहले बनती है नई मतदाता सूची

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आम विधानसभा या लोकसभा चुनावों की तरह सभी मतदाता वोट नहीं डाल सकते। इसके लिए निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले नागरिकों को विशेष रूप से आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना पड़ता है।