बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीएम सम्राट चौधरी ने किया कई IAS अधिकारियों का तबादला

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागों में कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Bihar IAS Transfer
Bihar IAS Transfer- फोटो : news4nation

Bihar IAS Transfer : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के तहत एक साथ 6 IAS अधिकारियों का तबादला और नई जिम्मेदारियों पर पदस्थापन किया गया है। इनमें कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अधिसूचना के मुताबिक 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह, जो अब तक निदेशक, पशुपालन के पद पर तैनात थे, उनका तबादला करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Diarch GO


वहीं 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री, जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें निदेशक, पशुपालन, बिहार की जिम्मेदारी दी गई है।


2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को भी नई जिम्मेदारी मिली है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (IPRD) में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

NSIT
Nsmch

इसके अलावा 2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह भी फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।


प्रशासनिक फेरबदल में 2021 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा साहू को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में नवादा जिला परिषद की उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात थीं। उनका तबादला करते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।


वहीं 2022 बैच की IAS अधिकारी दिव्या शक्ति को भी नई जिम्मेदारी मिली है। वह कैमूर (भभुआ) जिला परिषद की उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात थीं। वर्तमान पद से प्रभार छोड़ने के बाद उन्हें उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग में आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।


सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागों में कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के साथ ही सभी अधिकारियों के नए पदों पर पदस्थापन का आदेश प्रभावी हो गया है।