LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के रुझानों ने बाहुबली नेता अनंत सिंह को सियासी झटका दिया है। ...

Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रह
अनंत सिंह के आवास पर सन्नाटा- फोटो : social Media

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के रुझानों ने बाहुबली नेता अनंत सिंह को सियासी झटका दिया है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनंत सिंह के समर्थन प्राप्त जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह फिलहाल तीसरे पायदान पर चल रहे हैं। वहीं, जदयू के नीरज कुमार ने बढ़त बना रखी है, जबकि राजद के दिलीप पटेल दूसरे स्थान पर हैं। इन रुझानों के बाद पटना की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

पार्टी से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के लिए यह चुनावी घटनाक्रम और भी अहम माना जा रहा है। जिस उम्मीदवार के पक्ष में उन्होंने समर्थन जताया था, उसका तीसरे नंबर पर रहना उनके सियासी प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। 

अनंत सिंह के आवास पर पसरा रहा सन्नाटा

पटना स्थित अनंत सिंह के आवास पर बुधवार की सुबह पहले जैसी गहमागहमी नजर नहीं आई। सुबह करीब सात बजे कुछ समर्थक आवास पर मौजूद थे, लेकिन लगभग आधे घंटे बाद वहां कार्यकर्ताओं की चहल-पहल काफी कम हो गई। परिसर में रखी कुर्सियां भी खाली नजर आईं।

इसके ठीक एक दिन पहले, मंगलवार को अनंत सिंह के आवास पर समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी थी। ऐसे में बुधवार की सुबह बदला हुआ माहौल चर्चा का विषय बन गया। चुनावी रुझानों के बीच समर्थकों की कम मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं।

NSIT
Nsmch

नीरज कुमार को बढ़त, दिलीप पटेल दूसरे स्थान पर

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उपलब्ध मतगणना आंकड़ों के मुताबिक, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को 16,193 वोट मिले हैं। राजद के दिलीप पटेल 13,914 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जन सुराज के अनुज सिंह को 10,921 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह नीरज कुमार 2,279 मतों से आगे बताए जा रहे हैं।

अनंत सिंह ने इसी सीट पर जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन दिया था। ऐसे में अनुज सिंह का तीसरे स्थान पर रहना उनके समर्थकों के लिए निराशाजनक माना जा रहा है। दूसरी ओर, जदयू खेमे में बढ़त को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

द्वितीय वरीयता के मतों पर टिकी निगाहें

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रथम वरीयता के मतों की गणना में उन्हें बढ़त मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में भी उनकी स्थिति मजबूत रहेगी।हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी दूसरी वरीयता के मतों की गणना होनी बाकी है। ऐसे में अंतिम परिणाम इसी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगा।

फिलहाल, पटना स्नातक सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। एक तरफ नीरज कुमार की बढ़त है, तो दूसरी ओर राजद के दिलीप पटेल और जन सुराज के अनुज सिंह की स्थिति पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अंतिम नतीजा आने के बाद ही यह साफ होगा कि बाजी किसके हाथ लगती है। वैसे अनंत सिंह के समर्थकों में अभी से उदासी देखी जा रही है।