LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Politics : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ई. आनंद पुष्कर होंगे JDU के उम्मीदवार, प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान हुई आधिकारिक घोषणा

Bihar Politics : जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के ई.आनंद पुष्कर के उम्मीदवारी की अधिकारिक घोषणा हुई..........पढ़िए आगे

Bihar Politics : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ई. आनंद पुष
उम्मीदवार की घोषणा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जनता दल (यूनाइटेड) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

इसी बैठक में एनडीए के घटक दल जद(यू) की ओर से ई. आनंद पुष्कर की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी और एनडीए के सभी कार्यकर्ता तथा नेता एकमुश्त सहयोग और समर्थन देकर ई. आनंद पुष्कर की जीत सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मांझी के विधायक रणधीर कुमार सिंह भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।

Diarch GO

बैठक के दौरान विधान पार्षद संजय गांधी का भी मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों के बीच जाकर सरकारी नीतियों तथा ई. आनंद पुष्कर के कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

ई. आनंद पुष्कर की उम्मीदवारी की खबर सामने आते ही शिक्षक वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उन्हें अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों का कहना है कि पुष्कर लगातार शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे हैं और उनके लिए कार्य करते आए हैं, जिससे आगामी कार्यकाल को लेकर भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों को तेज करने का संकल्प लिया। 

NSIT
Nsmch