LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने बाढ़ में किया अभिनंदन

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि केवल अधिकारों की बात करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों और अवसरों की जानकारी भी आवश्यक है।

Assembly Speaker Dr Prem Kumar in Barh
Assembly Speaker Dr Prem Kumar in Barh- फोटो : news4nation

Bihar News :  बाढ़ के मालही और मनकौरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का भव्य अभिनंदन किया गया। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत ग्राम मालही एवं ग्राम मनकौरा में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का चंद्रवंशी समाज के लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 


अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि समाज की प्रगति का मूल मंत्र है—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो।” उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए चीनी के दामों में बढ़ोतरी पर कहा कि भ्रामक खबर है,देश में चीनी की पर्याप्त भंडार है,हो कोई भी स्टॉक करेगा उसपर कारवाही होगी।

Diarch GO


डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि केवल अधिकारों की बात करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों और अवसरों की जानकारी भी आवश्यक है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिला और विद्यार्थियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महासभा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग करें।

रविशंकर कुमार की रिपोर्ट