LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अ
मंत्री विजय सिन्हा ने पत्नी संग बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना- फोटो : गगन

Patna : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बुधवार को अपनी पत्नी के साथ सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ धाम पहुंचे। मंदिर प्रांगण पहुंचकर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ के चरणों में माथा टेककर समस्त बिहारवासियों के स्वास्थ्य, सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पंचामृत स्नान और जलाभिषेक

पूजा-अर्चना के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय लल्ला ने पूर्ण वैदिक विधि से मंत्री को पूजा संपन्न कराई। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का पंचामृत स्नान और जलाभिषेक कराया, जिसके बाद पुष्पमालाओं से बाबा का भव्य शृंगार किया गया।


Diarch GO

'बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता': विजय सिन्हा

पत्रकारों व श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ हर विपत्ति को हरने वाले और दीन-दुखियों के कष्ट दूर करने वाले देवता हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार को कृषि, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए आयामों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनकी कामना है कि बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल करे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

मंत्री के मंदिर आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने अंगवस्त्र, चुनरी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।


NSIT
Nsmch

कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, शैलेश कुमार, महामंत्री संजीव सिंह, वार्ड पार्षद अरुण सिंह, दिव्यांशु गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत मंत्री ने मंदिर के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर गंतव्य के लिए रवाना हुए।


गगन की रिपोर्ट