LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में प्रशासनिक फेर-बदल : बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के इन दो अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

बिहार मे एकबार फिर बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल हुआ है। बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.....

बिहार में प्रशासनिक फेर-बदल : बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के

Patna : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है। विभाग द्वारा 21 अगस्त 2026 को इस संबंध में अलग-अलग आदेश एवं अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं।


दिनेश कुमार बने राज्य उपभोक्ता आयोग में आशुलिपिक

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश (संख्या: 09/पद0–05–06/2024, सा०प्रा० 15351) के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग में कार्यरत आशुलिपिक दिनेश कुमार (कोटि क्रमांक-323/2026) का तबादला किया गया है। उन्हें कार्यहित में स्थानांतरित करते हुए राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना में आशुलिपिक के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।

Diarch GO


नागेन्द्र मिश्र उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग में स्थानांतरित

वहीं, जारी अधिसूचना (संख्या: 09/पद0–05–06/2024, सा०प्रा० 15352) के तहत राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में कार्यरत वरीय प्रधान आप्त सचिव नागेन्द्र मिश्र (कोटि क्रमांक-39/2026) का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग, बिहार, पटना में प्रधान आप्त सचिव के रिक्त पद को उत्क्रमित (upgraded) करते हुए अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।


तत्काल प्रभाव से लागू होंगे दोनों आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों के तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। ये आदेश बिहार राज्यपाल के निर्देश पर सरकार के अवर सचिव राज किशोर तिवारी के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। दोनों मामलों की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, कोषागार अधिकारियों एवं आईटी मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

NSIT
Nsmch