LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : नालंदा में मिड-डे मील खाने से 34 बच्चे बीमार, सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, जांच के दिए सख्त आदेश

Bihar News : नालंदा जिले के परासी मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से करीब 34 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री श्रवण कुमार तुरंत बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे.....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में मिड-डे मील खाने से 34 बच्चे बीमार, स
जांच के आदेश - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को मध्यान भोजन खाने से 34 बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों की स्वास्थ्य  जानकारी ली और बेहतर इलाज करने का निर्देश दिए।

बताया जाता है कि नालंदा के नूरसराय प्रखंड स्थित परासी मध्य विद्यालय परासी में मध्यान भोजन खाने के बाद करीब 34 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

Diarch GO

बच्चों से मुलाकात करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मिड डे मील परोसने के दौरान आखिर चूक कहां हुई, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिड डे मिल बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों के लिए है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि घबराएं नहीं, सरकार आपके बच्चों के साथ है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी स्कूलों में मिड डे मिल की औचक जांच की जाए और रसोइयों को साफ-सफाई व स्वच्छता की ट्रेनिंग दी जाए। इस मौके पर सिविल सर्जन, जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch