LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

Bihar News : बिहार के नवादा जिले के बहुचर्चित सुनील रजक हत्याकांड में अदालत ने मुख्य आरोपी पत्नी सरिता देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी स
पत्नी को उम्रकैद - फोटो : AMAN

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के बहुचर्चित सुनील रजक हत्याकांड में अदालत ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी सरिता देवी को आजीवन कारावास और 7 साल के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी महिला पर 25 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।

यह सनसनीखेज मामला रोह थाना क्षेत्र के बरापांडेया गांव से जुड़ा हुआ है। 12 मार्च 2024 को बरापांडेया और सुंदरा गांव के बीच सड़क किनारे स्थित एक आहर से बोरे में बंद सुनील रजक का धड़ बरामद हुआ था। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव के सिर, दोनों हाथ और पैर काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए थे। शुरुआत में कपड़ों और चप्पल के आधार पर खुद पत्नी सरिता देवी ने ही अपने पति के शव की पहचान की थी।

घटना के बाद रोह थाना पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू की। जांच के क्रम में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि पत्नी सरिता देवी ने अपने दो कथित प्रेमियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने की साजिश रची थी और शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाया था। चालाकी दिखाते हुए आरोपी पत्नी खुद पति की गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी।

करीब ढाई साल तक चली सुनवाई के बाद नवादा न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को आधार मानते हुए सरिता देवी को पति की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत के इस फैसले के बाद एक बार फिर यह चर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है।

NSIT
Nsmch

अमन सिन्हा की रिपोर्ट