LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Nawada Police: नवादा में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का मामला, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन

Nawada Police: नवादा के प्रजातंत्र चौक पर महिला सिपाही से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों की शराब जांच कराई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Nawada Police

Nawada Police: नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक महिला सिपाही के साथ दो युवकों को कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते और हंगामा करते हुए देखा जा सकता है। चश्मदीदों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे और महिला सिपाही से बहस करने लगे। वीडियो में महिला सिपाही उन्हें डांटते हुए यह कहती सुनाई दे रही हैं, "तुम मर्दों से जाकर लड़ो, महिला पर क्यों आ रहे हो?" इसके बावजूद दोनों युवक मौके पर हंगामा करते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों की शराब पीने की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित महिला सिपाही नवादा में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें बेहतर काम के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

Diarch GO

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब राज्य में शराबबंदी लागू है, तो सार्वजनिक स्थानों पर लोग नशे की हालत में कैसे पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला सिपाही के साथ हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही दोषी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नावादा से अमन की रिपोर्ट