LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी

नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत हेमजा गांव में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष की घटना घटी है। दो पक्षों के बीच चली जमकर लाठियां में तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है....

जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमक
जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत हेमजा गांव में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष की घटना घटी है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां और डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा खूनी संघर्ष एक पक्ष के अवधेश यादव और दूसरे पक्ष के नीतीश यादव के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ। इस मारपीट की घटना का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने संभाली कमान, कोर्ट में चल रहा है मामला

घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से ही न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और दोनों तरफ से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस, इलाके में एहतियातन निगरानी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद इस हिंसक घटना में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, विवाद की असली वजह और मारपीट में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की पहचान की जा रही है। घटना के बाद गांव में किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट