LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: एएसआई पर हमला मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, शराब और बालू माफियाओं को आईजी की खुली चेतावनी,कहा-खेल खत्म कर देंगे

Bihar News: एएसआई पर हमला मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है...

IG Vikas Vaibhav Issues Strict Warning to Sand Mafia in Biha
माफियाओं का खेल होगा खत्म- फोटो : reporter

Bihar News:एएसआई पर हमला मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने  स्पष्ट संदेश दिया कि अब माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं बची है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन और शराब माफिया के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ा अभियान तेज कर दिया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने नारदीगंज थाना क्षेत्र में पहुंचकर स्पष्ट संदेश दिया कि अब माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं बची है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

यह पूरा मामला पंचाने नदी घाट से जुड़ा है, जहां अवैध बालू खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया था। इस हमले में एएसआई नागेंद्र कुमार घायल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।मौके पर एसपी नवादा अभिनव धिमान, हिसुआ एसडीपीओ राहुल सिंह और थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने आईजी को पूरी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद आईजी ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आईजी ने स्पष्ट कहा कि अवैध बालू खनन करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी निर्दोष व्यक्ति को माफिया के दबाव में फंसाया न जाए और हर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।शराब माफिया को भी आईजी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे अपना अवैध कारोबार बंद कर दें या क्षेत्र छोड़ दें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

NSIT
Nsmch

पुलिस की अब तक की कार्रवाई में 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही 20 मोटरसाइकिल, 2 स्कॉर्पियो और 1 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।इस कार्रवाई के बाद इलाके में प्रशासनिक सख्ती बढ़ गई है और आम लोगों में यह संदेश गया है कि अब माफियाओं पर कानून का शिकंजा और कड़ा हो चुका है।

रिपोर्ट- अमन कुमार