LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, बुजुर्ग की गोली लगने से हुई मौत, तीन लोग हुए जख्मी

Bihar News :नालंदा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान हुई गोलीबारी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीँ तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी विगहा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई और फिर जमकर गोलीबारी की गई। घटना में 73 वर्षीय छोटे लाल यादव का पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोलीबारी में श्रवण यादव समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को गोली लगी है। जबकि एक व्यक्ति मारपीट में घायल हुआ है। गोली लगने से घायल दोनों जख्मी का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज  में चल रहा है।

मृतक के पोते रोहित कुमार ने बताया कि पिछले चार महीनों से जमीन को लेकर उनके ही गोतिया शिवबालक यादव के साथ विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर प्रशासन ने दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया था। इसके बावजूद एक पक्ष निर्माण करा रहा था। गुरुवार को जब दूसरे पक्ष ने निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की तो विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर शिवबालक यादव पक्ष के लोग छोटे लाल यादव के घर पर चढ़ आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।                                                   

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना ज़मीनी विवाद चल रहा था। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।   

नालंदा से राज की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                                                                                                                          

NSIT
Nsmch