LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Nalanda Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसों से दो परिवारों में फैला मातम, अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

Nalanda Road Accident: नालंदा जिले के नूरसराय और दीपनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Nalanda Road Accident
दर्दनाक सड़क हादसों से दो परिवारों में फैला मातम- फोटो : Reporter

Nalanda Road Accident: नालंदा जिले के नूरसराय और दीपनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव के पास तेज आंधी और बारिश के दौरान बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

हादसे में बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला निवासी मो. अरशद की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि शेरपुर मोहल्ला निवासी मो. राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करते थे और काम से लौटते वक्त हादसा हुआ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Diarch GO

दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर सकरौल गांव के पास स्कूटी सवार दंपति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।हादसे में कल्याणपुर निवासी अनिल कुमार की पत्नी संजू कुमारी (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हैं।दंपति नवादा जिले के कादीरगंज थाना क्षेत्र के सोनुबीघा गांव अपने मायके जा रहे थे।दीपनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय