LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : जदयू नेता मनीष वर्मा के पिता स्वर्गीय अशोक वर्मा की चौथी पुण्यतिथि आज, सीएम नीतीश सहित कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Bihar News : जदयू नेता मनीष वर्मा के पिता स्वर्गीय अशोक वर्म

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के पिता स्वर्गीय अशोक वर्मा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहारशरीफ के अज़ीज़ घाट मोहल्ला स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. वर्मा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

अज़ीज़ घाट मोहल्ला की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी और आम नागरिकों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी), जिला पुलिस, मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीएसपी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Diarch GO

इस मौके पर जिले के कई विधायक, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत नहीं की और श्रद्धांजलि देने के पश्चात पटना के लिए रवाना हो गए।

नालंदा से राज की रिपोर्ट