LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान में सामाजिक एकता एवं समरसता के लिए होगा महाजुटान, 20 अप्रैल को नालंदा में होगा भव्य आयोजन

शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान
शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान- फोटो : news4nation

Bihar News : नालंदा जिले में "शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान" का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को होगा. रविवार के दिन सुबह 11 बजे से बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में यह आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज परिवार के संयोजक प्रणव प्रकाश की ओर किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और समरसता को बढ़ावा देना है।  


आयोजन की जानकारी देते हुए प्रणव प्रकाश ने बताया कि 20 अप्रैल राज्य के ऐतिहासिक धरती नालंदा से इस अभियान की भव्य शुरुआत होगी। जिसमें शिवाजी महाराज के आदर्शों व उनके संकल्पों का समर्थन करने वाले 15 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे। अभियान का उद्देश्य महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाना है। शिवाजी महाराज ने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए जो कार्य किए, वह आज भी समाज के लिए एक आदर्श हैं।

Diarch GO


उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र समेत देशभर में सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया, महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की, और समाज में सभी को समान सम्मान दिया। इसी कारण आज उन्हें भगवान के समान माना जाता है।


उन्होंने कहा कि ये अभियान राज्यभर के शिवाजी के विचारों एवं उनके संकल्प के मानने वाले लोगों को जोड़ने वाला एक बड़ा सामाजिक प्रयास है। सभी से मेरी अपील है कि 20 अप्रैल को अभियान में शामिल होकर इसकी शुरुआत करें ताकि हमसब, मिलकर शिवाजी महाराज के आदर्शों का सम्मान कर सकें और समाज में शांति और एकता को मजबूत बना सकें।

NSIT
Nsmch