LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : राजगीर घुमने जा रहे तो जानना जरुरी है, जू सफारी, नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज खुलने का बदल गया समय, जान ले समय सारणी.... 

Bihar News : गर्मी के मौसम में यदि आप घुमने राजगीर जा रहे है तो जान लीजिये. जू सफारी, नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज खुलने के समय में बदलाव किया गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : राजगीर घुमने जा रहे तो जानना जरुरी है, जू सफारी
समय सरणी में बदलाव - फोटो : RAJ

NALANDA : बढ़ती गर्मी और तापमान में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए वन विभाग ने राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब जू सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज और बर्ड एवियरी में पर्यटकों की एंट्री सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही होगी। इस संबंध में नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक रामसुंदर एम ने संयुक्त आदेश जारी किया है। 

जारी किये गए आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था 24 अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले पर्यटकों को सुबह 8 बजे से प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए इसे दो घंटे पहले कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों राजगीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, जिससे न केवल वन्य प्राणियों पर असर पड़ रहा है, बल्कि पर्यटकों की सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस चरम दौर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, वन्य जीवों की भी रक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी भीषण गर्मी के दौरान यही निर्णय लिया गया था, जिससे पर्यटकों को राहत मिली थी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट