LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: नालंदा के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, डॉक्टर फरार

Bihar News:एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। ग़म और ग़ुस्से से भरे परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

Bihar News: नालंदा के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान बुजुर

Bihar News:बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपनगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक, राजगीर मोड़ के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। ग़म और ग़ुस्से से भरे परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान बेना थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी बालवृंद नोनिया के रूप में हुई है। उनके बेटे बबलू कुमार के मुताबिक, 16 अप्रैल को उनके पिता को ऑपरेशन के लिए क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। करीब एक साल पहले सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनके पैर में रॉड डाली गई थी, जिसके सिलसिले में यह सर्जरी होनी थी।

Diarch GO

परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद डॉक्टर ने एक इंजेक्शन दिया, जिसके बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बावजूद उन्हें दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखे जाने की बात कहकर इलाज जारी रखा गया और इस दौरान करीब 40 हजार रुपये दवाओं और इलाज के नाम पर वसूले गए। सोमवार को अचानक मरीज की मौत की खबर दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।गुस्साए परिजनों का कहना है कि मरीज खुद चलकर अस्पताल पहुंचे थे और उनकी हालत इतनी गंभीर नहीं थी कि जान चली जाए। जैसे ही मौत की खबर मिली, परिजन आक्रोशित हो उठे और क्लीनिक परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख क्लीनिक के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जिससे शक और गहरा गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और लोगों को समझा-बुझाकर हालात काबू में किए। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर निजी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली और मेडिकल लापरवाही के मुद्दे को सियासी और सामाजिक बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय