LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा के युवक की सऊदी अरब में चाकू से गोदकर सहकर्मी ने की हत्या, मातम में बदलीं निकाह की खुशियां, गांव में पसरा सन्नाटा

Bihar News : रोजी-रोटी की तलाश में सात समंदर पार सऊदी अरब गए नालंदा के एक होनहार युवक की मक्का में निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद निकाह की खुशियाँ मातम में बदल गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा के युवक की सऊदी अरब में चाकू से गोदकर सह
युवक की सऊदी अरब में हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : देश के विभिन्न हिस्सों से रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाने वाले लाखों लोग होंगे, जो सात समंदर पार घर परिवार की खुशहाली के लिए जाते हैं. लेकिन उसे क्या पता कि उनकी यह सफ़र आखिरी होगी.  रोज़गार के लिए सऊदी अरब गए नालंदा के एक होनहार युवक की मक्का में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना जिले के सारे थाना क्षेत्र के जाना गांव की है. मृतक की पहचान बहादी बिगहा गांव निवासी मुंशी मियां के 31 वर्षीय पुत्र मो. टीपू सुल्तान के तौर पर की गई है. घर वालों को मौत की खबर पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 

मृतक की मां मुश्तरी खातून ने बताया कि मो. टीपू सुल्तान 5 भाइयों में चौथे नंबर पर था. वह शुरू से मेहनती और काम के प्रति बफादार था. घटना के डेढ़ साल बाद वह वापस सऊदी निकाह कर गया था. और लौट कर दुल्हन को घर ले जाने वाला था.  लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि टीपू करीब तीन साल पहले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के सपने लेकर सऊदी अरब गया था. जहां वह एक निजी कंपनी में पलम्बर मिस्त्री का काम करता था. मगर कंपनी के डायरेक्टर ने मृतक को ऑफिस बॉय बना दिया था. जानकार बताते हैं, कि ईद के बाद मृतक के रूम पार्टनर का हत्यारा का शिफ़्ट बदल गया तो दोनों के बीच इसी बात पर कहासुनी हुई और अगले दिन सुबह टीपू को यूपी के रहने वाले रूम पार्टनर ने सुबह 4 बजे आवेश में आकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे टीपू सुल्तान गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया. जिसका अप्रैल माह के आखिर में इलाज के दौरान मौत हो गई. 

इस घटना ने न केवल एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि खुशियों को भी मातम में बदल दिया. बताया जाता है कि इसी वर्ष टीपू का निकाह होने वाला था और बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित लड़की पक्ष के साथ निकाह की रस्में भी पूरी हो चुकी थी. घर में शादी की तैयारियां शुरू होने ही वाली थी कि उससे पहले ही यह दु:खद समाचार आ गया. ग्रामीणों ने बताया कि टीपू बेहद शांत, व्यवहारकुशल और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी गांव में एक अलग पहचान थी.

NSIT
Nsmch

मां को इंतज़ार है, कि बेटे का शव आखिरी बार दीदार के लिए गांव पहुंचे. पिता की मौत के बाद मां की देखभाल मृतक ही करता था. और बहुत जल्द शादी होने वाली थी. शादी की कुछ रस्में बाकी थी, और कुछ पूरी कर ली गई थी. इसलिए बाक़ी शादी की तैयारियां की जा रही थी. उससे पहले यह हृदय विदारक घटना ने गांव परिवार सबको झकझोर कर रख दिया है. फ़िलहाल मृतक के शव का गांव परिवार इंतजार कर रही है.

राज की रिपोर्ट