LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Nalanda Crime News : आँख का इलाज कराने गयी युवती से मुखिया पुत्र ने स्कॉर्पियो में किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nalanda Crime News :आँख का इलाज कराने आई युवती के साथ मुखिया पुत्र ने स्कार्पियों में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Nalanda Crime News : आँख का इलाज कराने गयी युवती से मुखिया प
युवती से दुष्कर्म - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में गुरुवार को मुखिया पुत्र ने स्कॉर्पियो में युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। राहगीरों ने देखा तो आरोपित व उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित गिरियक के सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी का पुत्र मंटू कुमार और उसका चालक है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। 

19 वर्षीया पीड़िता ने बताया कि वह अपनी आंखों का इलाज कराने राजगीर आई थी। राजगीर बस स्टैंड से वह पैदल वीरायतन की ओर बढ़ रही थी। उसी दौरान उसके समीप आकर स्कॉर्पियो रुकी। सवार ने पूछा कि कहां जा रहे हैं। जिस पर युवती ने वीरायत जाने की बात कही। फिर सवार उधर ही जाने की बात कह युवती को स्कॉर्पियो में लिफ्ट दे बिठा लिया। सुनसान स्थान पर वाहन रोककर बदमाश ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

Diarch GO

थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि आरोपित मंटू व उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। चालक पर घटना में सहयोग करने का आरोप लगा है। वाहन जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया गया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट