LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Hospital Negligence: सीएम के गृह जिले में सदर अस्पताल की अमानवीय लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद शव को ठेले पर घर ले गए परिजन, पाण्डेय जी देख लीजिए ये है बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था

Hospital Negligence: बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में एक शर्मनाक घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ठेले पर घर ले जाने को मजबूर हुए, क्योंकि शव वाहन नहीं मिला।

Nalanda Sadar Hospital
सीएम के गृह जिले में सदर अस्पताल की अमानवीय लापरवाही- फोटो : Reporter

Hospital Negligence: मुख्यमंत्री नीतीश के के गृह जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है ये बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल की एक घटना से पता चल जाएगा।  बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल  में एक अमानवीय तस्वीर सामने आई है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने शव को ठेले पर लेकर घर जाने का रास्ता अपनाया। सदर अस्पताल से करीब 5 किलोमीटर तक शव को इसी तरह ठेले पर ले जाया गया। यह घटना अस्पताल में शव वाहन की अनुपस्थिति और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को उजागर करती है।

परिवार के मुताबिक, बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला निवासी मो. सदरुल होदा के 19 वर्षीय पुत्र अरशद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने शव वाहन की मांग की, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने कोई मदद नहीं की। नतीजतन, परिवार को शव को ठेले पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Diarch GO

इस घटना के बाद डीएस डॉ. कुमकुम प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को अमानवीय बताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डीएस ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सम्मान देना प्राथमिकता होनी चाहिए और दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार परिवारों को शव को ठेले या कंधे पर ले जाने के लिए मजबूर किया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय