LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime News : नालंदा में बेटी के घर जा रहे अधेड़ पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, गंभीर रूप से हुआ जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज

Bihar Crime News : नालंदा में बेटी के घर जा रहे अधेड़ पर बदमा

NALANDA : जिले के हरनौत बाजार के चंडी बाइपास स्थित गोरई मोड़ पर शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाओं ने ऑटो पर सवार एक अधेड़ को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चंडी थाना क्षेत्र के घोरहरी गांव निवासी स्व. लखन गोप के 56 वर्षीय पुत्र मसुदन यादव को कल्याणबिगहा अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

बेटी के घर जा रहे थे

बताया जाता है कि मसुदन यादव टेम्पो पर सवार होकर अपनी बेटी के घर हरनौत जा रहे थे। पोरई के पास पहुंचे तो घात लगाये बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले टेम्पो को रोकवाया और फिर अधेड़ को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। घटना में मसुदन के पैर और जांघ में गोलियां लगीं। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

Diarch GO

मच गयी अफरातफरी :

अचानक हुई गोलीबारी से पोरई मोड़ के पास अफरा मच गयी। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस बीच घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य इकठ्ठा किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

टेम्पो चालक से पुलिस कर रही पूछताछ

हरनौत के थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि टेम्पो को जब्त कर लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। ताकि, अपराधियों की पहचान की जा सके। घटना के कारणों के बारे में अबतक पता नहीं चल पाया है। एक तरफ एक स्कूल की बात करें तो सरकार द्वारा कई लाख रुपए शिक्षको के वेतन से लेकर बच्चों के खाना में खर्च हो जाता है। लेकिन जो बच्चों की सबसे बड़ी जरूरी चीज है। शिक्षा क्या वह बच्चो को मिल पाता है यह सबसे बड़ी बात है। 

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट