LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime News : नालंदा में विवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों ने शव को किया गायब, पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : नालंदा में ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दिया. इसके बाद शव को गायब कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर व पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में विवाहिता की हत्या कर ससुरालवाल
विवाहिता की हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव में गर्भवती बहू की गला दबाकर हत्या कर शव गायब किए जाने का मामला शनिवार को सामने आया है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका बलराम केवट की 23 वर्षीया पत्नी माधुरी कुमारी थी। इस संबंध में दीपनगर के वाजितपुर निवासी पिता सुरेंद्र केवट ने बताया कि 2020 में बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से पति व अन्य ससुराली परिवार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उनकी मांग भी पूरी की। मायके वाले कई बार जाकर समझौता भी करवा देते थे । इसके बाद भी बेटी पर प्रताड़ना जारी रही।

उन्होंने कहा की बेटी चार माह की गर्भवती थी। जबकि ढाई साल की एक मासूम बच्ची भी है। पति व अन्य ससुराली परिवार ने बेहरमी से उसकी हत्या कर दिया। शनिवार की सुबह मायके के परिवार को घटना की भनक लगी। जिसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मायके वालों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 24 अप्रैल को हत्या के बाद शव को गायब कर दिया था । पति और ससुर ने हेगनपुरा गांव के श्मशान घाट में जाकर शव जलाने का साक्ष्य दिया है । 

Diarch GO

थानाध्यक्ष ने कहा की दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । वही गांव में चर्चा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने खुद फांसी लगा ली। परिवार वाले पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट