LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Nalanda Accident:बस और पिकअप की जोरदार टक्कर,हादसे में 12 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

Nalanda Accident:नालंदा में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर में एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए हैं ।

Heavy collision between bus and pickup

Nalanda Accident:नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के फोरलेन चौक पर गुरुवार की अहले सुबह एक यात्री बस और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए।  हादसे के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गश्ती दल के एएसआई संतोष कुमार ने यातायात को सुचारू करने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की व्यवस्था की।

Diarch GO

 बस में सवार यात्री घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।

घायलों में  खगड़िया जिला के बेलदौर थाना, चौहरी गांव निवासी अब्दुल मजीद,  झारखंड  हजारीबाग थाना के प्रदीप कुमार उपाध्याय, बेगूसराय जिला के साहपुर थाना , साहपुर गांव निवासी राजेश कुमार,मधेपुरा जिला के रतवाड़ा थाना, रतवाड़ा गांव निवासी संटू मंडल,मधेपुरा जिला, चौसा थाना, पौरौत गांव निवासी  रूपेश कुमार, चौसा थाना, पौरौत गांव निवासी संतोष कुमार,पोलौत थाना, पोलौत गांव निवासी पप्पू कुमार, सुपौल जिला के राघोपुर थाना, रामविषुणपुर गांव निवासी मो. इलियास, राघोपुर थाना, रामविषुणपुर गांव निवासी मो. जावेद है । 

NSIT
Nsmch

इनमें प्रदीप कुमार उपाध्याय और मो. इलियास की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फोरलेन चौक पर दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जैसे स्पीड ब्रेकर, संकेतक और गोलंबर बनाने की मांग की है।थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि बस रांची से खगड़िया जा रही थी, जबकि पिकअप बंगाल से अमरूद लोड कर पटना की ओर जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय