LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, महिला और युवक हुए जख्मी, एक की हालत गंभीर

Bihar News : नालंदा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें एक महिला और एक युवक जख्मी हो गए. वहीँ इस घटना में एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है........पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बी
दो पक्षों में भिड़ंत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार को आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि देखते ही देखते बंदूकें गरज उठीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव थर्रा उठा, जिसमें एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में घायल महिला की बहू संगीता देवी ने बताया कि वीरेश महतो अपने सहयोगियों के साथ गांव के समीप बालू उठाव करने आया था। उसी स्थान पर गांव की एक वृद्ध महिला मवेशी चरा रही थी। जब उसने बालू उठाव का विरोध किया, तो वीरेश महतो के गुर्गों ने सीधे गोली चला दी, जिससे वृद्धा के पैर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे संजीत कुमार को भी तीन गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। संजीत को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

Diarch GO

घायल युवक भोजपुर गांव निवासी अवध किशोर प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार  है। उधर, पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था, और पूर्व में भी गोलीबारी हो चुकी है। मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि वीरेश महतो का नदी में मछली पकड़ने का ठेका है। घटना के दिन किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनके भाई के साथ मारपीट हुई है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो रास्ते में ही किसी ने उन पर भी गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट