LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News:नालंदा डीएम शशांक शुभंकर को प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023, उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा के लिए मिला सम्मान

Bihar News:नालंदा जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

 DM Shashank Subhankar
डीएम शशांक शुभंकर को प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023- फोटो : Reporter

 Bihar News: नालंदा जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान जिले के समग्र विकास और प्रशासनिक नवाचारों के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 17वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर डीएम शशांक शुभंकर ने कहा,"यह पुरस्कार मेरे लिए एक नई प्रेरणा है। मैं जिले के समग्र विकास के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करता रहा हूं और करता रहूंगा।"

प्रधानमंत्री ने दिया सिविल सेवकों को राष्ट्रनिर्माण का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशभर के सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए कहा,"आज का भारत केवल नीतियों से नहीं, बल्कि दूरदृष्टि और संकल्प से आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक निर्णय और प्रयास आने वाले युगों की नींव रखेगा।"उन्होंने यह भी कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा दिए गए "स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया" के विचार आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय ग्रंथों का उल्लेख करते हुए कहा,"जैसे एक चक्र से रथ नहीं चल सकता, वैसे ही केवल भाग्य से सफलता नहीं मिलती। हर भारतीय को देश के विकास रथ में योगदान देना होगा।"

Diarch GO

नालंदा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का क्षण

डीएम शशांक शुभंकर को मिला यह पुरस्कार नालंदा की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय मंच पर मजबूत करता है। उनके नेतृत्व में जिले ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और डिजिटलीकरण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

यह सम्मान बिहार के लिए एक गर्व का क्षण है और देश के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय