LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: नालंदा में प्रेम प्रसंग के चलते मां-बेटी की हत्या, युवक ने खुद को भी मारी गोली

Bihar News: नालंदा में एक सनकी युवक ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारी। यह घटना सिलाव थाना बाजार के पास हुई है, जहां प्रेम-प्रसंग का शक जताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar News: नालंदा में प्रेम प्रसंग के चलते मां-बेटी की हत्य

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने पहले एक महिला और उसकी बेटी को सरेआम गोली मार दी, फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना सिलाव बाजार से कुछ ही दूरी पर घटित हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने बेहद नजदीक से महिला और युवती को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। गोली लगते ही दोनों मौके पर ही गिर पड़ीं। इसके तुरंत बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को प्रेम-प्रसंग की आशंका, मृतकों की पहचान हुई

नालंदा एसपी भारत सोनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। मृतकों की पहचान पुटुस देवी और उनकी बेटी पूनम कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, आत्मघाती हमला करने वाला युवक मनीष कुमार बताया गया है, जो चंडी मऊ गांव का रहने वाला था।

पुलिस का कहना है कि युवक का पूनम कुमारी से किसी प्रकार का प्रेम-संबंध था। किसी विवाद या अस्वीकार के कारण मनीष ने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। मौके से हथियार भी बरामद किया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

इलाके में मातम, पूरे बाजार में सन्नाटा

इस भीषण त्रासदी के बाद पूरा सिलाव बाजार शोक में डूब गया है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि प्रेम में जुनून इस कदर भयावह रूप ले सकता है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और हर पहलू से जांच जारी है।