LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Teacher News – आग में झुलसकर सरकारी महिला शिक्षिका की मौत, पति की हालत नाजुक, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar Teacher News - खाना बनाने के दौरान कपड़े में लगी आग में झुलसकर सरकारी महिला शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं पत्नी को बचाने पहुंचा पति भी बुरी तरह से झुलस गया है।

Bihar Teacher News – आग में झुलसकर सरकारी महिला शिक्षिका की

Nalanda – खाना बनाने के दौरान स्कूल शिक्षिका आग में बुरी तरह से झुलस गई। परिवार के लोग जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसके शरीर के 80 प्रतिशत हिस्से को आग में जलने की बात कही गई। वहीं इसके कुछ समय बाद शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका का नाम रूबी कुमारी पति सुनील कुमार बताया गया है। जो खुद भी पत्नी को बचाने में बुरी तरह से झुलस गए हैं।

घटना नालंदा जिले चंडी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। परिजन ने बताया कि रूबी किचन में खाना बनाने के लिए गई। किचन में गैस का रिसाव पहले से हो रहा था। जैसे ही रूबी ने चूल्हा जलाया उसके कपड़े में आग लग गई। गनीमत रही कि सिलेंडर विस्फोट नहीं हुआ। रूबी की चीखने की आवाज सुनकर पति सुनील कुमार तुरंत रसोई की ओर दौड़े और पत्नी को बचाने की कोशिश की। तब तक आग फैल चुकी थी। उनकी मौत हो गई। आग बुझाने के चक्कर में सुनील भी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने सुनील को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। सुनील अभी पटना के निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी स्थिति नाजुक है।

Diarch GO

चंडी थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।