LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

bridge collapse in bihar - दर्दनाक! मासूम बच्चों का इलाज कराने जा रहे परिवार पर भरभराकर गिरा पुल, तीन लोगों की हुई मौत, दो की हालत नाजुक

bridge collapse in bihar - बिहार में तेज आंधी और बारिश के कारण कमजोर हो चुका पुल एक परिवार पर गिर गया। इस घटना में दो मासूम बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को नाजुक हालत में रेफर किया गया है। घटना नालंदा जिले की है।

bridge collapse in bihar - दर्दनाक! मासूम बच्चों का इलाज करा

Nalnada - बिहार में तेज आंधी ने पुल को ध्वस्त कर दिया है। जिसके मलबे की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत नाजुक बताई जा रहा है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि बारिश से बचने के लिए सभी पुल के नीचे छिपे हुए थे। अचानक पुल का एक खंभे टूट गया और उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। 

पुल टूटने की यह घटना नालंदा जिले के इसलामपुर थाना के वालमत विगहा गांव में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वालमत विगहा गांव के विनय यादव का बेटा गुडू कुमार (2 वर्ष) और राजवल्लव यादव की 6 माह की बेटी ज्योति कुमारी बीमार थे। दोनों को उनके परिजन साथ लेकर जैतीपुर चिकित्सक के पास इलाज करवाने के लिए ले जा रहे थे. रास्ते मे तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए आहर में बने पुल के नीचे सभी लोग रुक गए. अचानक पुल का पाया भरभराकर गिर गया

Diarch GO

दोनों बच्चों की हुई मौत

इस हादसे की चपेट में एक ही परिवार के 5 लोग आ गए। मरने वालों में बीमारी से पीड़ित गुडू कुमार और ज्योति कुमारी के अलावे बाचो देवी की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, विनय यादव की पत्नी और राजवल्लभ यादव की पत्नी इस हादसे में घायल हो गई है।

इस हादसे के बाद राजवल्लभ यादव की पत्नी को चिकित्सक ने इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि मृतक का परिवार खेती-किसानी का काम करता है।

NSIT
Nsmch

 वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है