LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar News : नालंदा में वेल्डिंग के दौरान स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Bihar News : नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर-रांची रोड में वेल्डिंग कराने के दौरान एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में वेल्डिंग के दौरान स्कूटी में लगी भीष
स्कूटी में लगी आग - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसासुर-रांची रोड में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक गैरेज में वेल्डिंग का काम कराने के दौरान अचानक एक स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के क्षेत्र और सड़क पर हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पीड़ित वाहन मालिक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के पेसौर गांव निवासी राहुल और गौतम कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी काफी पुरानी थी और लंबे समय से इस्तेमाल के कारण उसके निचले हिस्से में जंग लग गई थी। इसी जंग लगे हिस्से की मरम्मत कराने और वेल्डिंग करवाने के लिए दोनों युवक स्कूटी लेकर भैंसासुर-रांची रोड स्थित एक वेल्डिंग मिस्त्री के पास पहुंचे थे।

Diarch GO

घटना के समय मिस्त्री स्कूटी के निचले हिस्से में वेल्डिंग का काम कर ही रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी के संपर्क में आने से स्कूटी में अचानक आग पकड़ लिया। पेट्रोल और फाइबर बॉडी होने के कारण आग ने तुरंत जोर पकड़ लिया, जिससे वेल्डिंग मिस्त्री और आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर हट गए। आग की लपटें उठते ही स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता और समझदारी का परिचय दिया। लोगों ने बिना समय गंवाए पानी और बालू का इंतजाम किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग आसपास की दुकानों या अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी।

हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक स्कूटी का आधा हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। मामले की जानकारी देते हुए लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि इस घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आग पर स्थानीय स्तर पर ही काबू पा लिया गया था।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट