LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

फरियादियों से बदतमीजी करना अपर थानाध्यक्ष को पड़ी भारी, SSP ने किया सस्पेंड, पुलिस विभाग में खलबली

Bihar Police: जानकारी मांगने वालों से अपर थानाध्यक्ष का लहजा कड़क नहीं, बल्कि कड़वा था जिससे लोगों में नाराजगी और खौफ दोनों पैदा हो रहा था। बदसलूकी ने उसे सीधे सस्पेंशन की राह पर पहुंचा दिया...

Benibad OP of Muzaffarpur SHO Suspension
अपर थानाध्यक्ष सस्पेंड- फोटो : reporter

Bihar Police: पुलिस मुख्यालय बार-बार ये फरमान जारी करता है कि थाने में आने वाला हर शख्स इज्जत और आदर का हकदार है। मगर यहां तो आदेश की धज्जियां उड़ती दिखीं। खाकी वर्दी में तैनात एक अफसर की बदसलूकी ने उसे सीधे सस्पेंशन की राह पर पहुंचा दिया। मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार पर इल्ज़ाम था कि वो फरियाद लेकर आने वाले आम लोगों से न सिर्फ़ रूखा-सूखा बल्कि शिष्टाचार के दायरे से बाहर जाकर बात करते थे। मामला इतना गरमाया कि शिकायतों का अंबार SSP कांतेश कुमार मिश्रा तक जा पहुंचा और फिर चला हंटर!

पुलिस मुख्यालय बार-बार ये फरमान जारी करता है कि थाने में आने वाला हर शख्स इज्जत और अदब का हकदार है। मगर यहां तो आदेश की धज्जियां उड़ती दिखीं। सूत्रों के मुताबिक फोन पर जानकारी मांगने वालों से भी दीपक कुमार का लहजा कड़क नहीं, बल्कि कड़वा था जिससे लोगों में नाराज़गी और खौफ दोनों पैदा हो रहा था।

Diarch GO

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को हल्के में नहीं लिया। जांच की जिम्मेदारी DSP ईस्ट अलय वत्स को सौंपी गई। तहकीकात के दौरान जो हकीकत सामने आई, उसने पूरे महकमे को हिला दिया इल्ज़ाम सही पाए गए। रिपोर्ट सीधे SSP के पास पहुंची और फिर बिना देर किए कानूनी करंट दौड़ा दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।

इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि वर्दी का रौब दिखाकर आम लोगों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। SSP का ये कदम बाकी पुलिसकर्मियों के लिए सख्त इशारा है कि या तो शिष्टाचार से पेश आओ, वरना कुर्सी हाथ से जाएगी।

NSIT
Nsmch

अब सवाल ये है कि क्या ये कार्रवाई पुलिस महकमे में रिफॉर्म की नई शुरुआत बनेगी या फिर कुछ दिन बाद सब कुछ फिर पहले जैसा हो जाएगा? फिलहाल, बेनीबाद ओपी का ये मामला पूरे जिले में चर्चा का हॉट टॉपिक बना हुआ है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा