LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, 24 घंटे में दो गिरफ्तार, जमीन और पैसे के विवाद में हुई थी प्रभाकर सिंह की हत्या

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, 24 घंटे म

MUZAFFARPUR : जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी प्रभाकर सिंह की सरेराह हत्या कर दी। बाजार समिति के समीप बखरी जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने पीछे से आकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोलियां लगने के कारण प्रभाकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मूल रूप से गायघाट के बेरुआ निवासी प्रभाकर सिंह अहियापुर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे और शहर से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। यह पूरी वारदात पास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई थी।

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम, भारी पुलिस बल तैनात

हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अहियापुर-बखरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम हटवाया।

Diarch GO

24 घंटे के भीतर 'खाकी' का कड़ा एक्शन

एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन में तुलसीदास और उदय पटेल को नामजद किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय इनपुट के आधार पर जाल बिछाया और घटना के महज 24 घंटे के भीतर दोनों मुख्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जो कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ अहम कड़ी साबित होंगे।

लेनदेन का विवाद और सुपारी किलिंग का शक

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि शुरुआती जांच और आरोपियों से पूछताछ में यह साफ हो गया है कि हत्या की वजह जमीन का कारोबार और पैसों का पुराना लेनदेन है। आरोपियों का प्रभाकर सिंह से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते साजिश रचकर उनकी हत्या कराई गई। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार आरोपियों ने ही शूटरों का इंतजाम किया था, जिन्हें प्रभाकर की पहचान और लोकेशन दी गई थी।

NSIT
Nsmch

शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

हालांकि पुलिस ने साजिशकर्ताओं को जेल भेज दिया है, लेकिन असल में गोली चलाने वाले शूटर अभी भी फरार हैं। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि शूटरों की पहचान कर ली गई है और विशेष टीम उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में संलिप्त अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

मणिभूषण की रिपोर्ट