LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में सुलझी युवती की मर्डर मिस्ट्री, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था आरोपी, फिर मंदिर में बुलाकर की हत्या

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में युवती के मर्डर की मिस्ट्री सुलझ गयी है. बताया जा रहा है की आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में सुलझी युवती की मर्डर मिस्ट्री,
युवती की मर्डर मिस्ट्री - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर सब्जी मंडी के समीप सोमवार की शाम उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक युवक ने छात्रा निशा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हनुमान मंदिर के बिल्कुल पास हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

मंदिर के सीसीटीवी में कैद हुआ 2 घंटे का घटनाक्रम

पुलिस जांच में सबसे अहम सुराग हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिला है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक और निशा करीब 2 घंटे से वहां मौजूद थे। दोनों अलग-अलग जगहों पर बैठकर काफी देर तक बातचीत करते रहे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद युवक ने अचानक पिस्तौल निकाली और निशा को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी हर हरकत कैमरे में कैद हो गई।

Diarch GO

दोस्ती, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खूनी खेल

एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के राहुल यादव के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि राहुल और निशा के बीच पहले से दोस्ती थी। इस दौरान राहुल ने निशा का एक अश्लील वीडियो बना लिया था। जब निशा ने उससे दूरी बनानी चाही, तो राहुल उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। सोमवार को निशा इसी विवाद को सुलझाने और राहुल से मिन्नतें करने मंदिर पहुंची थी, लेकिन सनकी प्रेमी ने उसकी जान ले ली।

केसरिया की रहने वाली थी छात्रा, मुजफ्फरपुर में कर रही थी पढ़ाई

सूत्रों के अनुसार, मृतक निशा कुमारी मूल रूप से पूर्वी चंपारण के केसरिया की रहने वाली थी। वह मुजफ्फरपुर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई करती थी और सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में अपनी बड़ी बहन के घर रहकर अपना भविष्य संवार रही थी। पढ़ाई के दौरान ही वह राहुल के संपर्क में आई थी। निशा को अंदाजा भी नहीं था कि जिस युवक पर उसने भरोसा किया, वही उसके अश्लील वीडियो के दम पर उसे मौत के मुहाने तक ले जाएगा।

NSIT
Nsmch

आरोपी राहुल की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

पुलिस ने आरोपी राहुल यादव के खिलाफ हत्या और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान पुख्ता हो चुकी है। एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया और डिजिटल दौर में युवाओं के बीच पनप रहे अपराध और असुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

मणिभूषण की रिपोर्ट