LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime:गैस तस्करी का बड़ा सिंडिकेट का हुआ पर्दाफाश,टैंकर से कटे अवैध सिलेंडर बरामद, आरोपी मौके से हुए फरार, छापेमारी जारी

Bihar Crime: मिडिल ईस्ट में लगातार चल रहे युद्ध के बीच देश में गैस का संकट जारी है और इस बीच कुछ गैस धंधेबाज इस संकट को अवसर में बदलने लगे हुए हैं। ...

Muzaffarpur Gas Smuggling Exposed
गैस गैंगस्टर मिस्ट्री का पर्दापाश- फोटो : reporter

Bihar Crime: मिडिल ईस्ट में लगातार चल रहे युद्ध के बीच देश में गैस का संकट जारी है और इस बीच कुछ गैस धंधेबाज इस संकट को अवसर में बदलने लगे हुए हैं। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने गैस कालाबाजारी की दुनिया में हलचल मचा दी। वरीय पुलिस अधीक्षक कंतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली कि जिले के नरियार चौक के पास सड़क किनारे एक एलपीजी गैस टैंकर से अवैध कटिंग की जा रही है और उसे घरेलू सिलेंडरों में भरा जा रहा है।

सूचना मिलते ही डीएसपी वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मोतीपुर थाना अध्यक्ष समेत एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल छापेमारी करते हुए एक गैस टैंकर, एक बोलेरो और एक टोटो जप्त किया। मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से भरे जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर भी पुलिस के हाथ लगे।

Diarch GO

हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले सभी तस्कर किसी ‘फिल्मी अंदाज’ में फरार हो गए। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, वहीं पुलिस ने छापेमारी को जारी रखते हुए सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मामले का अंदेशा है कि यह केवल एक छोटा ऑपरेशन नहीं, बल्कि बड़े गैस सिंडिकेट की साजिश का हिस्सा हो सकता है। देश में मिडिल ईस्ट के युद्ध और गैस संकट के बीच ये तस्कर इस आपदा को अपने फायदे के लिए भुनाने में जुटे थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक कंतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और तस्करी में शामिल गैस टैंकर तथा वाहन जप्त किए गए हैं। पुलिस टीम अब फरार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर की यह बड़ी स्ट्राइक न केवल गैस कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस की सजगता दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के सहारे अपराधियों के सिनेमाई प्लान को भी नाकाम किया जा सकता है। इस केस ने पूरे जिले में अपराध और कालाबाजारी के दुनिया में खलबली मचा दी है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा