LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Muzaffarpur fire: मुजफ्फरपुर में आग का तांडव, तीन जगह लगी भीषण आग, दर्जनों घर खाक

Muzaffarpur fire: मुजफ्फरपुर में तीन जगह आग लगने से दर्जनों घर जलकर राख हो गई। इस वजह से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो गया।

Muzaffarpur fire
मुजफ्फरपुर में आग का कहर- फोटो : news4nation

Muzaffarpur fire: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को अलग-अलग जगहों पर आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में दर्जनों घर जलकर राख हो गए और करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। पहली घटना सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में हुई। यहां अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आई है। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

गरीब परिवारों के घर जलकर राख 

दूसरी घटना गायघाट थाना क्षेत्र के कानिया इनार गांव में हुई। यहां भी अचानक आग लगने से कई गरीब परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस हादसे की तस्वीरें बेहद डरावनी बताई जा रही हैं। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

Diarch GO

एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग

तीसरी घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां एसबीआई के एक एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और पूरा एटीएम उसकी चपेट में आ गया। हालांकि वहां मौजूद गार्ड और दमकल टीम की सतर्कता से एटीएम में रखा कैश सुरक्षित बचा लिया गया और समय रहते आग बुझा दी गई। इन तीनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग नुकसान से काफी परेशान हैं।

Reporter mani bhushan Sharma